महान संत स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती कब और उनके बारे में कुछ अनसुनीं बाते ।
स्वामी रामानंदाचार्य वैष्णव भक्ति धर्म के एक महान संत थे। रामानंद यानी रामानंदाचार्य ने हिंदू धर्म को संगठित और व्यवस्थित करने के लिए बहुत प्रयास किए। उन्होने वैष्णव संप्रदाय को पुनर्गठित किया और वैष्णव साधुओं को आत्मसम्मान दिया। सोचो वे कितने महान रहे होंगे जिनके शिष्य कबीर और रविदास जैसे संत थे।
बादशाह गयासुद्दीन तुगलक ने हिन्दू जनता और संतो पर तमाम तरह की बंदिशे लगा दी थी। हिंदुओं पर अनावश्यक रूप से कई नियम और प्रतिबन्ध लगाए गए। इन सब से छुटकारा पाने के लिए रामानन्द ने योगबल के द्वारा बादशाह गयासुद्दीन तुगलक को विवश कर दिया। आखिरकार, बादशाह ने हिंदुओं पर अत्याचार करना बंद कर दिया और उन्हें अपने धार्मिक त्योहार मनाने और हिन्दु देवी देवताओ के मंदिरो को नही छती पहुँचाने की नुमति दी।

إرسال تعليق
Please do not enter any spam link in the comment box